{"_id":"6b098237f2360cbc760222c3","slug":"school-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-185558-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पांच दिसंबर तक करवाने होंगे स्कूलों में वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पांच दिसंबर तक करवाने होंगे स्कूलों में वार्षिक समारोह
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, पांच दिन बढ़ाई डेट
स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अब पांच दिसंबर तक अपने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न करवाने होंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने स्कूलों की सुविधा और तैयारियों को देखते हुए समारोह आयोजित करने की अंतिम तिथि को पांच दिन आगे बढ़ा दिया है। इसके बाद किसी भी स्कूल को वार्षिक समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार यह फैसला आगामी वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर लिया गया है। प्रदेश के स्कूलों में नौ दिसंबर से पहली से आठवीं कक्षा तक की नॉन-बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद भी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वार्षिक समारोहों का सिलसिला जारी रहता है, तो इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारियों पर सीधा असर पड़ेगा। इसी कारण विभाग ने परीक्षाओं से ठीक पहले सभी सह-शैक्षणिक गतिविधियों को समेटने की समय-सीमा तय कर दी है। पहले विभाग की ओर से नवंबर अंत तक वार्षिक समारोह करवाने की बात कही गई थी, लेकिन कई स्कूलों में प्रशासनिक व्यस्तताओं और तैयारियों के चलते कार्यक्रम समय पर नहीं हो पाए थे। स्कूल प्रबंधन की मांग और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए अब पांच दिन का अतिरिक्त समय देते हुए पांच दिसंबर की डेडलाइन निर्धारित की गई है। विभाग ने यह भी हिदायत दी है कि समारोह के नाम पर छात्रों की नियमित कक्षाएं बाधित न की जाएं और कार्यक्रमों को सादगी व गरिमामय ढंग से समय पर पूरा किया जाए।
कोट
जिले के सभी स्कूलों को पांच दिसंबर तक अपने वार्षिक समारोह पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पांच दिन की तिथि बढ़ाई गई है। नौ दिसंबर से नॉन-बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
-मधु जनारथा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग सोलन