फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   21 thousand rupees drawn from the accont due to bank's fault

बैंक की लापरवाही से कामगार के खाते से निकले 21,000 रुपये

Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बैंक की लापरवाही के चलते एक व्यक्ति के खाते से 21 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने बैंक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पंजेहरा क्षेत्र के पटेड़ पल्लू निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह नालागढ़ के चौकीवाला में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
उसने 2018 में बद्दी के एक निजी बैंक में अपना खाता खोला। उसके बाद राजस्थान निवासी बद्दी में किसी उद्योग में कार्यरत अन्य युवक अनिल कुमार ने भी यहां पर खाता खोला। बैंक ने लापरवाही से अनिल कुमार के खाते में इसके सभी कागजात, फोन नंबर और मेल आईडी लगा दी।
विज्ञापन

बैंक ने उक्त व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड भी जारी कर दिया। शुरू में वह व्यक्ति बैंक से पैसा लेने के बाद किश्त देता रहा लेकिन दिसंबर 2021 के बाद उसने किश्त देना बंद कर दी। जब उसने किश्त देनी बंद की तो शिकायतकर्ता को बैंक से फोन आना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो उसने बैंक प्रबंधक से बातचीत की लेकिन उन्होंने खाली आश्वासन देकर उसे टाल दिया। इस बीच बैंक ने उसे बिना पूछे ही 5,000 रुपये खाते से काट दिए। उसके बाद उसने नालागढ़ पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत देने के बाद डीएसपी नालागढ़ ने 5 मई को बैंक प्रबंधक के साथ बैठक की।
बैठक में बैंक प्रबंधक ने अपनी गलती स्वीकार कर इसे 10 दिन में ठीक करने का आश्वासन दिया। उसके बाद भी उसके खाते से 16,000 रुपये कटने का उसे मेसेज आ गया। उसे लगातार बैंक से फोन आ रहे हैं जिससे वह मानसिक रूप से भी प्रताड़ित हो रहा है।

पीड़ित कामगार ने 1100 पर भी शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने सरकार को यह जवाब देकर फाइल को बंद कर दिया है कि यह बैंक और उपभोक्ता का निजी मामला है।
उधर, बैंक प्रबंधक मरीनल जस्सल ने अनिल कुमार की शिकायत मिलने की पुष्टि कर कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति के खाते से निकाले पैसों को वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed