{"_id":"5c0ea576bdec22414014e41a","slug":"201544463734-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पर लगाया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी के दशहरा मैदान और पार्क पर बिना सरकारी अनुमति के ट्रैक्टर चलाने के मामले में नगर परिषद ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसमें एक कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया है। साथ ही, नगर परिषद ने पार्क को ट्रैक्टर से हल चलाकर कुश्ती दंगल मैदान बनाने पर शहरी कांग्रेस नेता को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
नगर परिषद बद्दी के तहत गांव बिलांवाली के ग्रामीणों ने दशहरा मैदान हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में दो दिन पहले कुश्ती दंगल का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने बिना नगर परिषद को बताए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। उसकी एवज में सोमवार को नगर परिषद ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सरकारी नोटिस निकालकर सरकारी मुआवजे के अनुसार, तीन दिन के भीतर 25 हजार रुपये जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। यह नोटिस नगर परिषद बद्दी के पूर्व पार्षद व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार के नाम से जारी किया है। नप प्रशासन का आरोप है कि आरोपी ने गांववालों के साथ मिलकर सरकारी मैदान पर बिना सरकारी अनुमति से हल चलवा दिया। ट्रैक्टर ने पूरे मैदान को मलियामेट कर दिया जिसकी शिकायत शहरी भाजपा प्रधान एवं पार्षद तरसेम चौधरी ने प्रशासन को थी। नप ने कांग्रेस नेता को जुर्माने के साथ साथ वहां पर जो भी बिना अनुमति आयोजन हुआ, उसकी एवज में 5100 रुपये अलग से जमा कराने के आदेश दिए हैं।
गलत कार्य पर होगी कार्रवाई
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अजमेर ठाकुर ने बताया कि भविष्य में जो भी सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैदान पर अवैध रूप से हल चलाने से मैदान को क्षति पहुंची है। इस पर संबंधित व्यक्ति को तीन दिन में 24 हजार का जुर्माने सहित मैदान के प्रयोग पर 5100 रुपये की राशि जमा करवानी होगी।