{"_id":"59ede9e04f1c1b78548b89be","slug":"201508764128-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र के खिलाफ अर्की से रत्न सिंह ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र के खिलाफ अर्की से रत्न सिंह ने भरा नामांकन
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
rattan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अर्की से भाजपा प्रत्याशी रत्न सिंह पाल ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। नामांकन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आने का ऐलान किया था। नड्डा के नाम पर ही भीड़ भी जुटाई थी। लेकिन वे जनसभा में तय समय पर नहीं पहुंच पाए।
पिछले दो चुनाव जीतने के बाद टिकट गंवा चुके विधायक गोविंद राम शर्मा भी रत्न सिंह पाल के समर्थन में खड़े नजर आए। भीड़ की अगुवाई के साथ ही गोविंद राम शर्मा नामांकन स्थल तक उम्मीदवार के साथ रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से अर्की सीट काफी महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जवाब देने के लिए भाजपा कई बड़े नेताओं को अर्की में प्रचार के लिए उतार सकती है। सोमवार को भी भारी संख्या में कार्यकर्ता नामांकन बेला में मौजूद रहे।
विज्ञापन