{"_id":"69498d2b49a7414f4f0922e5","slug":"20-complaints-heard-in-dabhota-administrations-village-ki-or-programme-solan-news-c-176-1-ssml1044-159769-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दभोटा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में सुनी 20 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दभोटा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में सुनी 20 शिकायतें
विज्ञापन
दभोटा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में अपनी समस्या बताते हुए ग्रामीण- स्रोत- विभाग।
- फोटो : खेत से रेस्क्यू किया गया अजगर।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (नालागढ़)। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नालागढ़ उपमंडल के दभोटा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर ही प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। एसडीएम ने कहा कि यह पहल प्रशासन और आम नागरिक के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है, जिससे न केवल लोगों के समय की बचत होती है बल्कि पारदर्शी व्यवस्था भी सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 20 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इन समस्याओं का निपटारा एक निश्चित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिविर के उपरांत उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दभोटा पुल का संयुक्त निरीक्षण भी किया और मौके पर ही मरम्मत व अन्य आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
लोगों को नशे के खिलाफ दिलाई शपथ
एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त प्रदेश अभियान के तहत उपस्थित जनसमूह को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। उन्होंने आह्वान किया कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक होना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज को इस जहर से बचाने में प्रशासन का सहयोग करें।
एक ही छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं
शिविर में ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं। इसमें इंतकाल दर्ज करना और अन्य राजस्व रिकॉर्ड। विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपडेट करना। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।