{"_id":"672e11acbc68fd4d29037773","slug":"2-new-dengue-patients-in-nalagarh-total-number-94-solan-news-c-176-1-ssml1040-131868-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में डेंगू के 2 नए मरीज, 94 हुई कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में डेंगू के 2 नए मरीज, 94 हुई कुल संख्या
Fri, 08 Nov 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में 28 व नालागढ़ में 66 मरीज अब तक मिले पॉजीटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। एलीजा विधि से किए जा रहे टेस्ट में डेंगू के दो नए मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में इस वर्ष अब तक डेंगू के 94 मरीज हो गए हैं। जिसमें से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बद्दी 28 और नालागढ़ में 66 मरीज पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नालागढ़ अस्पताल में एलीजा विधि से हुए 17 टेस्टों में 2 डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं।
बीएमओ नालागढ़ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में किए गए 17 टेस्टों में 2 मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से जागरूकता अभियान छेड़े हुए है, लेकिन इसमें लोगों को स्वयं भागीदारी सुनिश्चित बनानी अनिवार्य है, तभी इस पर रोक लग सकती है।