{"_id":"620159fde68e7953ed795b3c","slug":"192-beds-to-be-connected-with-oxygen-supply-in-regional-hospital-solan-solan-news-sml3988135191","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़ेंगे 192 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़ेंगे 192 बेड
विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में 192 बिस्तरों को ऑक्सीजन के साथ जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने इस कार्य को पूरा करने के लिए फरवरी माह का लक्ष्य रखा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी ने चार सदस्य लगाए हुए हैं। इस कार्य को ठेकेदार कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने सौंपी ड्राइंग के अनुसार कार्य हो रहा है। इसके अलावा अस्पताल के दो कमरों में मेनिफोल्ड भी लगाया जा रहा है।
मेनिफोल्ड को भी इसी ऑक्सीजन पाइप से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले अस्पताल के सीसीयू कोविड और शिशु वार्ड में मेनिफोल्ड लगाया है। पीएसए प्लांट से मेडिकल वार्ड, स्पेशल वार्ड, सीसीयू, कोविड सीसीयू वार्ड समेत अन्य वार्डों में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाया जा चुका है।
अब अन्य वार्डों को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है जिसके लिए सीपीडब्ल्यूडी ने हर बिस्तर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए 96 लाख 56 हजार की राशि खर्च होगी। ऑक्सीजन लाइन बिछने के बाद मेनिफोल्ड के साथ जोड़ने का कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन मेनिफोल्ड लगाने के लिए दो कमरे प्रयोग में लाएगा। हर कमरे में डी-टाइप के 20 सिलिंडर लगेंगे। अति आवश्यक होने पर मेनिफोल्ड के जरिये कार्य चलेगा जबकि पीएसए प्लांट से सामान्य रूप से ऑक्सीजन सभी बिस्तरों पर उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा सिलिंडर ढोने का समय भी बचेगा।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि 192 बिस्तरों पर ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य सीपीडब्ल्यूडी करवा रहा है। फरवरी के अंत में कार्य पूरा हो जाएगा। इसी पाइप लाइन के साथ मेनिफोल्ड भी जोड़ा जाएगा।