{"_id":"5c6ff811bdec224d9d19656e","slug":"191550841873-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति 25 करोड़ रुपये तक के ऋण को करवा सकता है बिना एनपीए रि-स्ट्रक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपति 25 करोड़ रुपये तक के ऋण को करवा सकता है बिना एनपीए रि-स्ट्रक्चर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 करोड़ तक के ऋण उद्योगपति करवा सकते हैं बिना एनपीए रिस्ट्रक्चर
भुड्ड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-सहयोग कार्यक्रम, 25 उद्यमियों को बैंकों के ऋण स्वीकृति पत्र भी बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सौजन्य से भुड्ड में आयोजित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम के दौरान 25 उद्यमियों को विभिन्न बैंकों के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं कार्यकारी अधिकारी मुकेश कुमार जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बीबीएन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी चमन बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। बैंक एमडी मुकेश कुमार जैन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को व्यापक पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है। सरकार का यह लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति स्वरोजगार स्थापित कर बेरोजगारों का अपने पास नौकरी दे और सरकार का यह प्रयास बेहद कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें ताकि इस योजना का लाभ पात्र व्यक्ति उठा सकें। उन्होंने बताया कि आरबीआई की नई गाइडलाइन के मुताबिक, कोई भी उद्योगपति 25 करोड़ के ऋण बिना एनपीए करवाए रिस्ट्रक्चर करवा सकता है। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाएं और निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा करें। ओबीसी बैंक के महाप्रबंधक बीएम शर्मा ने बताया कि बैंक के सीईओ ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद यह नीतिगत फैसला लिया था कि छोटे उद्यमियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करेंगे। बैंक इस लक्ष्य में कामयाब भी रहा। उन्होंने ऋण लेने वाले उद्यमियों से अपील की कि वे बैंकों के विश्वास को कायम रखें और समय पर ऋण अदा करें। इस मौके पर आशुतोष चौधरी, सुभाष गुप्ता, विनीश कुमार चावला, यूको बैंक के उपमहाप्रबंधक जेएन कश्यप, एलडीएम जेपी नेगी, ओबीसी बद्दी के शाखा प्रबंधक अरुण शर्मा कैनरा बैंक तिवारी मौजूद रहे।