फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थल हुए निर्धारित

बीबीएन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थल हुए निर्धारित

Thu, 01 Nov 2018 05:52 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थल निर्धारित
विज्ञापन

चयनित स्थलों में ही तीन बिकेंगेपटाखे, आदेश की अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। दिवाली पर्व पर आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री के लिए नालागढ़ प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बिक्री स्थल निर्धारित कर दिए हैं। इन्हीं चयनित स्थलों पर आतिशबाजी और पटाखे बेचे जा सकेंगे। अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। यदि इसके बावजूद कोई अन्यत्र स्थानों पर पटाखे-आतिशबाजी बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखे बेचने के लिए तीन दिन निर्धारित किए हैं जो 5, 6 और 7 नवंबर हैं। आतिशबाजी और पटाखे बेचने वाले अपने आवेदन उपमंडलाधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं जहां से उन्हें बाकायदा परमिशन लेनी होगी, तभी स्टाल लग सकेंगे।

इन स्थलों पर ही बिक सकेंगे पटाखे व आतिशबाजी
प्रशासन ने नालागढ़ में पुराने सीसे छात्र स्कूल वाले स्थान, बद्दी में दशहरा ग्राउंड फेस-3, न्यू सब्जी मंडी की पार्किंग और वार्ड-3 सराजमाजरा लबाणा की पार्किंग, बरोटीवाला में सीसे स्कूल का कार्नर वाले स्थान और झाड़माजरी में हनुमान मंदिर मैदान, रामशहर बस अड्डे के समीप तहसील ऑफिस मैदान और पंजैहरा में स्कूल खेल मैदान को आतिशबाजी और पटाखे बेचने-खरीदने के लिए चयनित किए हैं। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि आतिशबाजी व पटाखों को बेचने के लिए बीबीएन में स्थलों का चयन कर लिया गया है। आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री करने वाले दुकानदार एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। यहां से उन्हें आतिशबाजी और पटाखे बेचने की अनुमति दी जाएगी। सार्वजनिक स्थलों में आतिशबाजी व पटाखे बेचने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा और उन पर जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed