{"_id":"5b4e18aa4f1c1b46748b5664","slug":"191531844778-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती उन्नति और आय का बेहतर माध्यम : डॉ. रामलाल मारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती उन्नति और आय का बेहतर माध्यम : डॉ. रामलाल मारकंडा
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान नामक योजना को शुरू करेगी। इसके लिए 25 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। यह बात उन्होंने नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में पांच राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी पहली सरकार है जिसने देश के बजट का 52 फीसदी किसानों की योजनाओं के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदान किया है।
डॉ. मारकंडा ने कहा कि जैविक खेती आज के समय की जरूरत है। किसानों की उन्नति और आय में बढ़ोत्तरी के लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों की फसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत पहले बजट में न केवल 30 नई योजनाओं को शामिल किया गया है, बल्कि इन सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का भी प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री लोक भवन योजना ई स्टैंपिंग, स्वास्थ्य सहभागिता योजना, मुख्यमंत्री निरोग योजना, जल से कृषि को बल प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसलों को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए हर पंचायत में गोसदन खोल रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा सोलर फेंसिंग के लिए 80 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भी अब पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की राह पर चल पड़ा है। अब हिमाचल भी सिक्किम की तर्ज पर सौ फीसदी जैविक खेती वाला राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि नीम कोटेड यूरिया को उपलब्ध करवाने से यूरिया की कालाबाजारी पर लगाम लगी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय संगठक हृदय नाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सुधांकर राव, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव, विधायक रमेश ध्वाला, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, किसान मोर्चा के सहप्रभारी आलोक कुमार पांडे, पंजाब राज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष बिक्रमजीत चिम्मा, जम्मू-कश्मीर राज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब, चंडीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलविंद्र शर्मा, हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष समय सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।