{"_id":"5b3e103c4f1c1b97468b4bc1","slug":"191530794044-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में अब होंगे डिजिटल एक्सरे, अस्पताल प्रबंधन ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में अब होंगे डिजिटल एक्सरे, अस्पताल प्रबंधन ने की तैयारी
Updated Thu, 05 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल में होंगे डिजिटल एक्सरे
अस्पताल प्रबंधन ने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने दी नई मशीन लगाने की मंजूरी
लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे निजी क्लीनिकों के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को अब डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से विभाग को भेजे प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद विभाग अस्पताल में एक्सरे की नई मशीन लगाएगा। अरसे से अस्पताल में खराब पड़ी मशीन के चलते लोगों को एक्सरे के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा था। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में एक्सरे न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। अब विभाग अस्पताल में नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने जा रहा है जिसके बाद लोगों के अस्पताल में आसानी से एक्सरे की सुविधा मिल पाएगी। पिछले कई सालों से क्षेत्रीय अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की मांग लोग कर रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए दो बार विभाग को प्रस्ताव भी भेजे गए। अब स्वास्थ्य विभाग ने मशीन लगाने की मंजूरी दी है। क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों कई साल पुरानी एक्सरे मशीन से काम चलाया जा रहा है। कई बार मशीन में खराबी आने से लोगों के एक्सरे नहीं हो पाते हैं। एक्सरे न होने से लोगों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता हैं। अस्पताल में लगी 500 एमएम की मशीन पिछले कईसाल से खराब पड़ी है। अस्पताल में छोटी मशीन से लोगों के एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन लगने के बाद लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
जल्दी लगेगी मशीन
विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब अस्पताल प्रशासन मशीन लगाने की तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे मशीन को वापिस विभाग को भेज दिया जाएगा। आने वाले दिनों में अस्पताल में लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी।
चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि डिजिटल मशीन लगाने की मंजूरी विभाग ने दे दी है। जल्द ही लोगों को अस्पताल में डिजिटल मशीन की सुविधा दी जाएगी।