फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में आयकर छापे, कब्जे में लिया कारोबारियों का रिकॉर्ड

सोलन में आयकर छापे, कब्जे में लिया कारोबारियों का रिकॉर्ड

Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन।
शहर में प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। शुक्रवार देर रात तक चली कार्रवाई में विभागीय टीम ने रिकॉर्ड को जब्त कर लिया है। कुछ अहम दस्तावेज भी आयकर टीम को मिले हैं। छापेमारी के बाद शहर भर में हड़कंप मच गया।
आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर और हार्डवेयर की कारोबारियों की दुकानों में छापेमारी की। हार्डवेयर कारोबारी के चंबाघाट स्थित शोरूम में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तक रिकॉर्ड खंगाला गया। इससे पहले कोटलानाला स्थित बिल्डर के कार्यालय में भी दबिश दी गई। टीम ने इस दौरान जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए।
विज्ञापन

शुरुआती पड़ताल में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभाग के हाथ कई पुख्ता सुबूत लगे हैं। विभाग आगामी 15 दिनों में इन सुबूतों की सत्यता की जांच करेगा। सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयकर विभाग की टीम में सोलन समेत शिमला, परवाणू और नाहन के अधिकारी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे यह टीम सोलन पहुंच गई थी। इसके बाद हार्डवेयर कारोबारी वग बिल्डर के ठिकानों की पड़ताल के बाद योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग लंबे समय से दोनों पर नजर रखे हुए था। दोनों के खिलाफ सुबूत जुटाने के बाद टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ धावा बोल दिया। आयकर विभाग की टीम इन ठिकानों से बरामद हुए सुबूत अपने साथ ले गई है। आयकर विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ कई अहम जानकारियां विभाग को मिली हैं। आगामी 15 दिन तक विभाग बरामद सभी दस्तावेज की बारीकी से जांच करेगा। इसके बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। सोलन में आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। शनिवार को ज्यादातर कारोबारी आयकर विभाग की दबिश से चिंतित नजर आए। आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed