फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कसौली में अवैध निर्माण को तोड़ने पर विवाद

कसौली में अवैध निर्माण को तोड़ने पर विवाद

Sat, 30 Jun 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कसौली में अवैध निर्माण को तोड़ने पर विवाद
धर्मपुर (सोलन)। कसौली में शनिवार को अनाधिकृत निर्माण गिराने के कार्य को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया। कसौली में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा तोड़े जा रहे होटलों के निर्माणों को लेकर शनिवार को शिवालिक होटल मालिक ने टीसीपी पर गलत तरीके से भवन तोड़ने का आरोप लगाया गया। इसे लेकर कुछ देर तक यहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

दो महीनों से कसौली में होटलों के अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने का कार्य प्रशासन करवा रहा है। प्रशासन ने कुछ अवैध निर्माण को तोड़ डाला है लेकिन शनिवार को जैसी ही टीम कसौली के होटल शिवालिक पर अनाधिकृत निर्माण हटाने पहुंची तो हंगामा हो गया। एसडीएम सोलन और डीएसपी परवाणू को भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। शिवालिक होटल के मालिक के बेटे ने आरोप लगाया कि टीसीपी बिना नोटिस जारी किए कार्रवाई के लिए पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन द्वारा लाए गए अतिरिक्त मजदूरों का भी विरोध किया। होटलों को तोड़ने का कार्य प्रशासन ने ठेकेदार को दिया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार प्रशासन द्वारा किए करार के तहत कार्य नहीं करवा रहा है। इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने अपने स्तर पर भवनों को तोड़ने का कार्य शुरू किया। इस दौरान होटल मालिक ने कहा कि 28 जून को ही एक सरकारी नोटिस को उनके भवन पर लगाकर अवैध निर्माण गिराने को कहा गया। इससे पहले उन्हें कोई भी नोटिस नहीं मिला है। आरोप लगाया कि इससे पहले उन्हें अपनी होटल प्रॉपर्टी पर निर्माण को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया। आरोप लगाया है कि टीसीपी खुद ही उनके होटल को आठ मंजिला तो कभी तीन मंजिला बता कर कोर्ट व प्रशासन को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


होटल मालिक ने थमाए हैं नोटिस
होटल मालिक की ओर से भवन के वैध हिस्से को नुकसान पहुंचाने पर पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार को पांच-पांच करोड़ का नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद ठेकेदार ने निर्माण गिराने का काम बंद कर दिया। अब प्रशासन अपने स्तर पर बाहर से लेबर लाकर अवैध निर्माण गिरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार का कार्य संतोषजनक नहीं : एसडीएम
एसडीएम रोहित राठौर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा किया जा रहा कार्य संतोषजनक नहीं है इसके लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मजदूरों को लाया था। अवैध भवनों को तोड़ने का कार्य नियम अनुसार किया जा रहा है।


टीसीपी अपना गलत प्रक्रिया : गर्ग
शिवालिक होटल के मालिक वेद गर्ग ने कहा कि उनके साथ टीसीपी द्वारा गलत किया जा रहा है। टीसीपी खुद ही उनके होटल को आठ मंजिला तो कभी तीन मंजिला बताकर कोर्ट और प्रशासन को गुमराह कर रही है। शनिवार को अतिरिक्त मजदूरों को लेकर प्रशासन का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed