{"_id":"59e9e1b24f1c1b60678b66ec","slug":"181508499890-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकाबला भाजपा से, चेहरा कोई भी हो परवाह नहीं : शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकाबला भाजपा से, चेहरा कोई भी हो परवाह नहीं : शांडिल
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
सोलन सदर सीट पर ससुर दामाद में मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा है कि चुनाव लड़ने या पीछे हटने का फैसला दामाद को लेना है उन्हें नहीं। वे सालों से राजनीति में हैं। सांसद और विधायक के साथ मंत्री के तौर पर कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की सेवा कर चुके हैं। वे किसी के लिए अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर नहीं लगा सकते हैं। शांडिल यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला भाजपा से है। फिर चाहे भाजपा ने किसी भी को उम्मीदवार क्यों न बनाया हो। वे पूरी शिद्दत से चुनाव लड़ेंगे और सीट जीतकर देंगे। गौरतलब है कि सोलन सदर सीट पर कांग्रेस के शांडिल के खिलाफ भाजपा ने उनके ही दामाद को मैदान में उतारा है। शांडिल ने कहा कि वे लंबे समय से राजनीति में हैं। जब तक कांग्रेस चाहेगी वे चुनाव लड़ते रहेंगे। उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन सदर सीट जीतने के लिए वे किसी की भी परवाह नहीं करेंगे। इससे पहले कर्नल धनी राम शांडिल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उनके साथ मौजूद रहे।