फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   उपायुक्त मार्ग पर कभी भी गिर सकता है मकान, प्रशासन कर रहा है अनदेखी

उपायुक्त मार्ग पर कभी भी गिर सकता है मकान, प्रशासन कर रहा है अनदेखी

Sun, 09 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त मार्ग पर कभी भी गिर सकता है मकान, प्रशासन कर रहा है अनदेखी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर के उपायुक्त मार्ग मकान गिरने के कारण कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के चलते सड़क के किनारे बना मकान नीचे गिर सकता है। बताया जा रहा है कि आए दिन सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में मकान के आगे लगा डंगा गिर गया था जिसके बाद मकान को खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक यहां पर डंगा लगाने का कार्य नगर परिषद और प्रशासन ने शुरू नहीं किया है। बारिश के कारण सड़क पर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। उपायुक्त मार्ग पर प्रतिदिन वाहनों की आवाजाही रहती है। यदि ऐसे में मकान सड़क पर गिर जाता है तो यह किसी वाहन और राहगीरों को अपनी चपेट में ले सकता है।

सोलन में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण उपायुक्त मार्ग पर एक डंगा गिर गया था। डंका गिरने से मकान को काफी खतरा बना हुआ है। यहां पर गिर रहे मलबे के चलते लोगों को हादसे का डर सताने लगा है। लोगों का कहना है कि डंगा न लगने के कारण मकान कभी भी सड़क पर गिर सकता है। इसके चलते यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब सड़क पर पड़े इन पत्थरों की वजह से वाहन चालकों सहित पैदल चलने वालों को बड़ी सावधानी के साथ यहां से गुजरना पड़ रहा है। डंगे का यह स्थान लोगों के लिए एक आफत बनता जा रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। शहर के वार्ड नंबर-10 के पार्षद शिशि इंद्र आहलुवालिया ने बताया कि उन्हें उेसी जानकारी नहीं है। यदि यहां मकान को खतरा है तो इसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


वाहनों की रहती है आवाजाही
सोलन से उपायुक्त मार्ग पर प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में यदि मकान सड़क पर गिर जाता है तो यहां जानमाल का काफी नुकसान हो सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी हादसे के बाद ही शायद जागेगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर डंगा लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed