{"_id":"5b44dd314f1c1b5d478b5c1e","slug":"171531239729-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चायल में सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगे गंदगी फैलाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चायल में सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगे गंदगी फैलाने वाले
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी में कैद होंगे चायल में गंदगी फैलाने वाले
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बैठक हुई आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (सोलन) चायल में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पंचायत परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कंडाघाट के एसडीएम संजीव धीमान ने की। बैठक में चायल क्षेत्र में पर्यटकों और अन्य वाहनों की आवाजाही को लेकर और वाहनों को खड़ा करने की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सहमति बनाकर सोलन की और जाने वाले वाहनों को वेटरनेरी अस्पताल चौक पर खड़ा करने के साथ शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को कोर्ट चौक पर खड़ा करने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ छोटी गाड़ियों को बस स्टैंड के नजदीक खड़ा करने पर सहमति बनी। डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि इस दौरान सौ गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की जगह का चयन भी किया गया। इसी दौरान जाम की समस्या से छुटकारा पाने के बारे में, चायल क्षेत्र मे बायोडेजस्ट मोबाइल टायलेट लगाने और गंदगी फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे को लगाने पर बल दिया गया। बैठक में पंचायत चायल के प्रधान महेश चन्द कनौजिया ,बीडीसी सदस्य अजय कुमार ,व्यापार मण्डल प्रधान इंद्र सिंह, ठाकुर होटल एसोसिएशन के प्रधान देविंद्र वर्मा, समाजसेवी मदन शर्मा, पूर्व प्रधान योगिंद्र वर्मा, उपप्रधान चायल अनिल वर्मा, राजस्व विभाग के पटवारी विकास खंड कंडाघाट के कनिष्ठ अभियन्ता अरोड़ा कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग श्रवण कुमार सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।