फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   साई संजीवनी में छात्राओं ने बताए टीबी के लक्षण

साई संजीवनी में छात्राओं ने बताए टीबी के लक्षण

Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
साई संजीवनी में छात्राओं ने बताए टीबी के लक्षण
साईं संजीवनी नर्सिंग होम में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। साई संजीवनी में क्षय रोग उन्मूलन पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसी शृंखला में साई संजीवनी में लघु नाटिका और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्राओं प्रीति, इंदू, मोनिका, रिचिका, सरिता, तनुजा ने भाग लिया। प्रीति ने टीबी के होने की वजह और उसके लक्षण तथा हिमाचल में इसके सबसे अधिक रोगी होने का कारण बताया।
विज्ञापन


इंदू ने टीबी की जांच के लिए किए जाने वाले विभिन्न टेस्ट की जानकारी दी। संस्था के निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि हिमाचल मेें टीबी के सबसे ज्यादा मरीज होने का कारण लोगों का सही ढंग से दवाई न लेना है और पूरा कोर्स नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी दो हफ्तों से ज्यादा खांसी हो तो उन्हें टीबी हो सकता है। कहा कि डॉट्स प्रणाली में टीबी की दवाइयां निशुल्क दी जाती हैं। टीबी का इलाज अधूरा छोड़ने पर इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।


डॉ. संजय अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि आप सावधानियों के बारे जागरूक रहे और समाज को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में संस्थान की प्रीति गर्ग, शेफाली, नवनीत, बबीता, कंचन, नीलम, कुसुम, रजनी, मोनिका, श्वेता, राधिका, दीपिका, ज्योति, अंकिता, रूबीना, प्रतिभा आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed