{"_id":"59f4b21f4f1c1ba7678b821a","slug":"171509208607-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षिव और मृणांक का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षिव और मृणांक का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। राज्य स्तरीय अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोलन के अक्षिव और मृणांक ने जीत हासिल की है। कोच योगेश चौहान ने छह माह पहले से ही दोनों की तैयारी शुरू करवा दी। दोनों ने चैंपियनशिप में उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। अक्षिव और मृणांक अब अंडर-13 के सिंगल और डबल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा का परिचय देंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 6 दिसंबर तक आंध्रप्रदेश में खेली जाएगी। इसके अतिरिक्त एमआरएडीएवी के अक्षिव दत्ता ने महात्मा हंसराज आर्यन स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंडी को हराकर प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। वह अब 14 से 16 दिसंबर तक अंबाला में खेली जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। सोलन बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य मोहित दत्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से दोनों खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है।
विज्ञापन