{"_id":"59ad84344f1c1bee278b4f83","slug":"171504543796-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से कुनिहार-घनहट्टी-शिमला मार्ग बंद, थम गई वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से कुनिहार-घनहट्टी-शिमला मार्ग बंद, थम गई वाहनों की आवाजाही
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार-घणाहट्टी-शिमला मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
ल्हासा रविवार रात गिरा। इस मार्ग के बंद होने की जानकारी सुबह करीब छह बजे तब लगी जब रोजमर्रा की तरह लोग दूध और सब्जियां लेकर कुनिहार जा रहे थे।
कुनिहार शिमला वाया पनेश मार्ग काटल गांव के पास पूरी पहाड़ी के बैठने से बंद हो गया। इस मार्ग के बंद होने से कुनिहार आने वाले कर्मचारियों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से दोहची, काटल, पनेश, कुफ्टू, रुगड़ा और बनगड सहित कई गांवों के लोग इससे प्रभावित हुए हैं। हालांकि रात में हुई इस घटना के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस रूट से शिमला जाने वाली बसें वाया ममलीग सायरी होकर शिमला भेजी गईं। कुनिहार सब डिवीजन के सहायक अभियंता राजेंद्र ठाकुर सुबह से ही अपने दलबल और सरकारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि देर रात काटल के पास सड़क पर करीब 50 मीटर लंबाई और 10 मीटर ऊंचाई तक मलबा आ गया। सुबह से ही इस मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने शाम छह बजे तक मार्ग बहाल होने की बात कही है। सहायक अभियंता ने बताया कि विभागीय कर्मचारी मुस्तैदी के साथ मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। जब तक मार्ग बहाल नहीं हो जाता तब तक मजदूरों को हटाया नहीं जाएगा।