फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   17 wards in Solan MC and 7 in Kandaghat Nagar Panchayat

सोलन नगर निगम में 17, कंडाघाट नपं में सात वार्ड शामिल

Wed, 11 Nov 2020 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल नगर निकाय निर्वाचन नियम-2015 के नियम 7 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर नगर निगम सोलन और नगर पंचायत कंडाघाट के वार्डों के नाम और सीमाओं को अधिसूचित कर दिया है। नगर निगम सोलन में 17 वार्ड अधिसूचित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन में वार्ड नंबर-1 देहूंघाट सपरून वार्ड, वार्ड नंबर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड, वार्ड नंबर-3 कथेड़ वार्ड, वार्ड-4 चंबाघाट सलोगड़ा वार्ड, वार्ड-5 लोअर बाजार वार्ड, वार्ड नंबर-6 जवाहर पार्क वार्ड, वार्ड-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड, वार्ड नंबर-8 शिल्ली रोड वार्ड, वार्ड नंबर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड, वार्ड नंबर 10 चैरीघाटी वार्ड, वार्ड-11 डिग्री कॉलेज वार्ड, वार्ड-12 सन्नी साईड वार्ड, वार्ड-13 कलीन वार्ड, वार्ड-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड, वार्ड-15 तहसील पटराड वार्ड, वार्ड-16 रबौण आंजी वार्ड तथा वार्ड-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड सम्मिलत किए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत कंडाघाट में सात वार्ड अधिसूचित किए हैं। नगर पंचायत कंडाघाट में वार्ड नंबर-1 सिलहारी वार्ड, वार्ड-2 हिमुडा वार्ड, वार्ड-3 पड़ाव वार्ड, वार्ड-4 दोलग वार्ड, वार्ड-5 राज राजेश्वरी वार्ड, वार्ड-6 लोअर बाजार वार्ड तथा वार्ड-7 ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड सम्मिलत किए गए हैं। यह निर्धारण तय अवधि में प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निराकरण के बाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed