{"_id":"6655e0dc83227d1ff8040a7e","slug":"168284-voters-will-cast-their-vote-from-bbn-solan-news-c-176-1-ssml1040-122382-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में 8,704 और बद्दी में 9,687 नए मतदाता बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में 8,704 और बद्दी में 9,687 नए मतदाता बने
विज्ञापन
बीबीएन से 16,8284 मतदाता डालेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में बीबीएन से 16,8284 मतदाता वोट डालेंगे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत इस बार के लोकसभा चुनाव में 8,704 नए मतदाता बढ़े हैं, जिसमें 18-20 वर्ष के 3,584 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2,062 और महिला 1,522 हैं। वहीं, दून विस क्षेत्र में 9,687 नए मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 18-20 वर्ष के युवाओं में 3,321 मतदाता हैं और 1,873 पुरुष और 1,448 महिलाएं शामिल हैं। हिमाचल में शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत आने वाले नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्रों में इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। नालागढ़ में इस बार 9,3791 मतदाता है, जिसमें 47,933 पुरुष, 45,855 महिलाएं और तीन थर्ड जेंडर शामिल हैं, जबकि इससे पूर्व 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 85,087 मतदाता थे। इनमें 43,858 पुरुष और 41,225 महिलाएं और चार थर्ड जेंडर थे। दून विस क्षेत्र में इस बार 74,493 मतदाता है, जिसमें 38,770 पुरुष और 35,722 महिला मतदाता, जबकि एक थर्ड जेंडर है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 64,806 मतदाता थे, जिसमें 33,773 पुरुष व 31,032 महिला मतदाता सहित एक थर्ड जेंडर था। इस बार के होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। वोट का सदुपयोग करके युवा देश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।