फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में डेंगू का कहर जारी, 15 नए मामले आए सामने

परवाणू में डेंगू का कहर जारी, 15 नए मामले आए सामने

Tue, 17 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में डेंगू का कहर जारी, 15 नए मामले आए सामने
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू का प्रकोप दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों में मंगलवार तक स्थानीय ईएसआई अस्पताल में बुखार से पीड़ित लगभग 37 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इन सभी के टेस्ट किए गए। इनमें 15 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। कालका शहर के 6, परवाणू के सेक्टर 3, पुरला के 3, उच्चा परवाणू के 2, कामली का एक मरीज शामिल है। अभी तक डेंगू के मरीजों की तादाद 47 तक पहुंच गई है। इनमें अभी तक कालका के 20, सेक्टर-3 ( पुरला) के 13, परवाणू के साथ लगते टकसाल गांव के 6, उच्चा परवाणू के 4, चंद्रेनी का 1, सेक्टर-5 का 1, सेक्टर-1 का 1 व स्थानीय पुलिस लाइन के साथ लगते स्लम एरिया का एक मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है पिछले साल प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले परवाणू से सामने आए थे और लगभग 400 का आंकड़ा छुआ था। इस साल भी परवाणू व इसके आसपास ग्रामीण इलाके में डेंगू ने गति पकड़ना शुरू कर दी है। यहां डेंगू के पैर पसारने के पीछे सबसे बड़ी वजह अव्यवस्था व साफ-सफाई सही ढंग से नहीं होना रही है। परवाणू के साथ लगते टकसाल गांव, कामली व उच्चा परवाणू में सबसे ज्यादा झुग्गियां हैं। इनमें साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। इनके आसपास पानी इकट्ठा रहता है और लोग शौच भी खुले में जाते हैं।
विज्ञापन

ईएसआई के कार्यकारी अधिकारी विनोद कपिल ने कहा कि परवाणू व आसपास के इलाके से डेंगू के लगभग 47 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना अस्पताल की ओपीडी में बुखार से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं और उनका टेस्ट मुफ्त में किया जा रहा है। इससे बचने के लिए लोगों को खुद ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि नगर परिषद ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को परवाणू परवाणू के सहायक आयुक्त एसपी जसवाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए परवाणू में 6 टीमों का गठन किया गया है। जो रोजाना अपनी रिपोर्ट बना रही हैं। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक होंगे तो यह बीमारी नहीं पनप सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed