{"_id":"5ad7755c4f1c1b3b0b8b5468","slug":"161524069724-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डगशाई छावनी में बंदरों का आतंक, घर से निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगशाई छावनी में बंदरों का आतंक, घर से निकलना हुआ मुश्किल
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। डगशाई छावनी और धर्मपुर पंचायत क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। डगशाई छावनी क्षेत्र से कुमारहट्टी बाजार तथा दोसड़का धर्मपुर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग घने जंगल से होकर निकलते हैं। छावनी क्षेत्र के अलावा इससे सटे अन्हेच पंचायत और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से हर रोज सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुष इस रास्ते होकर कुमारहट्टी, सोलन, धर्मपुर, परवाणू और कसौली आते जाते हैं। लेकिन जंगल से होकर निकलने वाले इस संपर्क मार्ग पर बंदर अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं।
खासकर महिलाओं को घने जंगलों में सफर करते समय जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बंदरों का भय सड़क तक न रहकर निजी आवासों तक पहुंच गया है। बंदरों के डर से लोग घरों के बाहर कोई भी वस्तु नहीं रख सकते और न ही बैठ सकते हैं। स्थानीय निवासी काजल, रंजना, दीक्षा, महक, नेहा, रक्षा, अनिल, नरेश, कविता और रेखा ने बताया कि लोग रोजाना नौकरी के लिए घर से पैदल निकलते हैं लेकिन सड़क पर बंदरों से खुद को बचाकर चलना पड़ता है। बंदर लोगों के घर में घुस जाते हैं जिस कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वन मंडल अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि छावनी क्षेत्र में जल्द ही वन विभाग द्वारा बंदरों को पकड़ कर वाइल्ड लाइफ शिमला भेजा जाएगा। लोगों को बंदरों से होने वाली परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले 182 बंदर पकड़ कर शिमला भेजे हैं। बंदर पकड़ने के लिए सरकार से बजट मिलता है। प्रत्येक बंदर के पकड़ने के 700 रुपये दिए जा रहे हैं।