{"_id":"5a9c2a814f1c1bfe7e8b8bd0","slug":"161520183937-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों की आवभगत सीखेंगे होम स्टे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों की आवभगत सीखेंगे होम स्टे संचालक
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)।
विज्ञापन
कंडाघाट खंड के तहत मही पंचायत में होम स्टे संचालकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हो गया है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से समुदाय आधारित पर्यटन के अंतर्गत एशियन विकास बैंक की सहायता से होम स्टे प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कुफरी की ओर से 20 लोगों को दिया जा रहा है, जिसमें हाउस कीपिंग, मीनू फीडबैक फार्म, डेकोरेशन, ईको टूरिज्म, स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक संस्कृति से रूबरू करवाया जा रहा है। यह होम स्टे से जुड़े कार्यों को कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने में उपयोगी होेगा। परियोजना के तहत पहली बार ग्राम पंचायत मही में होम स्टे प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण हासिल करने के बाद संचालक बेहतर तरीके से पर्यटकों की आवभगत कर सकें। इस मौके पर एसएस नेगी, ईशु ठाकुर, प्रधान नंद किशोर, उपप्रधान लायक राम, सुशील, प्रदीप, अरुण, विकास सहित होम स्टे संचालक और महिलाएं मौजूद रहीं।