फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में आज से लगाना होगा डबल हेलमेट, सीट बेल्ट भी जरूरी, पुलिस काटेगी चालान

सोलन में आज से लगाना होगा डबल हेलमेट, सीट बेल्ट भी जरूरी, पुलिस काटेगी चालान

Sat, 17 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की चालकों को अमल करने की सलाह
विज्ञापन

अमल न करने वालों के पुलिस काटेगी चालान
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
शहर में कार चालक और आगे बैठने वाले व्यक्ति को सीट बेल्ट लगाना आज से अनिवार्य होगा। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालक को तो हेलमेट पहनना जरूरी था ही लेकिन अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना होगा। शुक्रवार से सीट बेल्ट का नियम प्रदेश भर में लागू हो गया है लेकिन सभी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। लिहाजा पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को दोनों दिन लोगों को सीट बेल्ट लगाने और दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट लगाने के बारे में जागरूक किया।

एसपी मोहित चावला ने बताया कि दो दिन तक वाहन चालकों को जागरूक करने के बाद रविवार से नियमों को सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। कहा कि पुलिस का काम चालान काटना नहीं बल्कि नियमों का पालन सुनिश्चित करवाना है। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की है कि किसी भी अनावश्यक विवाद में फंसने की बजाए नियमों का स्वंय पालन करना आरंभ कर दें। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सोलन में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। किसी भी रूप में नियमों का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में यातायात पुलिस के चलाए विशेष अभियान में करीब छह दर्जन वाहनों के चालान काटे गए और उनसे 47 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान करीब पांच सौ वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब उनका बचना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed