फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नौणी विवि के छात्रों ने 800 वस्त्र किए एकत्र

नौणी विवि के छात्रों ने 800 वस्त्र किए एकत्र

Tue, 28 Nov 2017 07:01 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि के छात्रों ने 800 वस्त्र किए एकत्र
कर्मचारियों और छात्रों ने छेड़ा अभियान, गर्म कंबल भी किए दान - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
डॉ.यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के छात्रों ने गरीब लोगों के लिए कपड़े इकट्ठा किए। छात्र कुछ ही घंटों में ही 800 से अधिक गर्म कपड़े इकट्ठा कर दिए। यह कपड़े गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिए जाएंगे।

नौणी विवि के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के छात्रों ने इस अभियान को अपने सामाजिक दायित्व के रूप में शुरू किया। यह अभियान छात्रों और संकाय के बीच में खूब लोकप्रिय हुआ और लगभग 10 घंटे में छात्रों ने 800 से अधिक पुराने और नए कपड़े इकट्ठा करने में कामयाब रहे। बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख डॉ केके रैना ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों के बीच चैरिटी की आदत को बढ़ावा देना है। पढ़ाई के साथ-साथ इन चीजों को भी सीखना सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों ने कड़ी मेहनत की और लोगों को अपने पुराने कपड़े दान देने के लिए प्रेरित किया। कई लोगों ने नए कंबल और कपड़े भी दिए। डॉ. रैना ने बताया कि उन्होंने श्रमिकों, झुग्गी में रहने वालों और गरीब लोगों की पहचान की है। इन्हें कपड़े बांटे जाएंगे। एक स्थानीय गैर-सरकारी संगठन की मदद से गरीब लोगों को कपड़े दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने छात्रों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र इस आयोजन से जो मूल्यवान शिक्षा प्राप्त की है उसे अपने जीवन में लागू करेंगे। शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्र जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं क्योंकि यह न केवल हमारी सामाजिक समस्याओं के बारे में जागरुकता पैदा करने में मदद करते हैं बल्कि छात्रों को अपने प्रबंधन कौशल को सुधारने का भी मौका देते हैं। कॉलेज के डीन डॉ. नरेंद्र शर्मा ने भी युवाओं को इस तरह की गतिविधियों से जुड़े रहने का आह्वान किया। उनके अनुसार हमारा एक छोटा सा योगदान भी कई लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed