{"_id":"59f4b21a4f1c1bf4688b7e38","slug":"161509208602-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़े में सुगंधी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़े में सुगंधी रही प्रथम
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। डॉ यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में स्वच्छता पखवाड़ा के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। नौणी विवि के एस्टेट ऑफिसर कैप्टन एसपी जगोता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें बीएससी उद्यानिकी की सुगंधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोनिका और कंचन ने क्रमश: पहले तथा दूसरे स्थान पर रहीं। विवि परिसर में सितंबर और अक्तूबर महीने में स्वच्छता पखवाडे़ का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश के बाद विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विवि और कॉलेज को स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन करने के लिए कहा था। यह स्वच्छ भारत अभियान का ही हिस्सा है। इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के तहत नौणी विवि की गतिविधि योजना में छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें छात्रावास, विवि परिसर, कैंटीन और सड़कों की सफाई शामिल रही। छात्रों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित विषयों पर निबंध तथा व्याख्यान प्रतियोगिता में भी भाग लिया। छात्रों ने शमरोड़ और नौणी पंचायतों में जाकर गांव लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। नौणी पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर से भी इस दौरान छात्रों ने मुलाकात की।
विज्ञापन