{"_id":"59f215e14f1c1b59678b7dda","slug":"161509037537-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बशोल स्कूल में खिलाड़ी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बशोल स्कूल में खिलाड़ी पुरस्कृत
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार (सोलन)। राजकीय प्राथमिक स्कूल बशोल में खंड एवं जिला स्तर पर विजयी रही टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाठशाला प्रभारी हेमशरण शर्मा ने बताया कि तीन छात्र और छात्राओं ने जिला स्तर पर खंड कंडाघाट का प्रतिनिधित्व किया। इसमें खो-खो में छात्रा टीम जिला स्तर पर प्रथम रही। इस पाठशाला से दो छात्र और दो छात्राएं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इसका पूरा श्रेय स्कूल अध्यापक एवं प्रशिक्षक प्रदीप शर्मा को जाता है। एसएमसी एवं पाठशाला स्टाफ द्वारा चयनित हुए बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उच्च पाठशाला के मुख्य अध्यापक जेआर भारद्वाज, शेर सिंह परिहार, रामभजन, ज्ञान सिंह, संतराम, स्वरूप लाल, कृष्ण चंद, संजीव कुमार और मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन