{"_id":"59eb84d44f1c1b59678b6f05","slug":"161508607188-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में भाजपा, सीपीआईएम समेत छह ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में भाजपा, सीपीआईएम समेत छह ने भरे नामांकन
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला में शनिवार को सोलन, दून, अर्की और कसौली विधानसभा क्षेत्र में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
शनिवार को दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के परमजीत पम्मी ने नामांकन भरा। जबकि विनोद चंदेल ने कवरिंग कैंडिडेट नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि यहां से इंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से चर्चित अर्की विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है।
सोलन विधानसभा क्षेत्र से सीपीआईएम के उम्मीदवार अजय भट्टी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ थे। जबकि कसौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव सहजल ने नामांकन दाखिल किया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि 23 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। अब तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बिना किसी विरोधाभास के पूरी हुई है। नामांकन को लेकर सभी जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नामांकन स्थल तक भीड़ ले जाने की इजाजत नहीं है।