फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में निजी स्कूलों के बस मालिकों व आपरेटरों से आज होगी बैठक

नालागढ़ में निजी स्कूलों के बस मालिकों व आपरेटरों से आज होगी बैठक

Tue, 02 Jul 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश की राजधानी में बच्चों को ला रही निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद परिवहन विभाग बीबीएन भी सतर्क हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के निजी स्कूलों के मालिकों और बस ऑपरेटरों के साथ बैठक बुधवार को होगी। मिनी सचिवालय सभागार में बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा करेंगे, जबकि बैठक में परिवहन अधिकारी रविंद्र शर्मा व डीएसपी नालागढ़ चमन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में निजी स्कूलों की बसों में सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने और परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाने पर बल दिया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को आयोजित होने वाली बैठक में निजी स्कूलों के मालिकों व बस ऑपरेटरों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेशों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाने और प्रदेश सरकार व परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए गए आदेशों की पूर्ति को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों की बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीआरएस, पैनिक बटन व स्पीड गवर्नर लगाने को अनिवार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed