{"_id":"5d1a44348ebc3e3cc35fd7b4","slug":"156200246119-solan-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मा उद्योग से दवाओं के सैंपल उठाने पर भड़के उद्यमियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मा उद्योग से दवाओं के सैंपल उठाने पर भड़के उद्यमियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी में एक दवा कंपनी पर ड्रग विभाग की छापामारी विवादों में घिर गई है। अचानक हुई दबिश से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) के व्यवहार को लेकर उद्योग जगत भड़क गया है। लोदीमाजरा में दवा उद्योग चलाने वाले गुल्लरवाला पंचायत के स्थानीय युवा उद्यमी संदीप धीमान ने कई आरोप एडीसी पर लगाए हैं।
उन्होंने दवा उद्योगपतियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर ड्रग कंट्रोलर कार्यालय बद्दी के बाहर प्रदर्शन किया। एसपी को भी इस मामले में दखल देकर आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। उद्योगपतियों ने राज्य ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा को सौंपी लिखित शिकायत में लोदीमाजरा की दवा फैक्ट्री में एडीसी और एक इंस्पेक्टर की कार्रवाई को दवा निर्माताओं ने ज्यादती बताया। सोमवार सुबह ही पांच दर्जन से ज्यादा दवा उद्यमी ड्रग कार्यालय पहुंचे और एडीसी निशांत शरीन मुर्दाबाद के नारे लगाए और तुरंत बरखास्तगी की मांग उठाई। इस अवसर पर हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के कई पदाधिकारी-उद्योगपति मौजूद थे।
चमकी बुखार के लिए रोकी गई दवाई की खेप
स्पास रेमिडीज के एमडी संदीप धीमान ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्हें बदनाम करने और पैसे ऐंठने की कोशिश की। जब कोशिश नाकामयाब रही तो इन्होंने ड्रग विभाग से बिहार में चमकी बुखार से पीड़ित लोगों के लिए भेजी जा रही उनकी लाखों की दवाएं रुकवा दीं।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
राज्य दवा नियंत्रक अधिकारी नवनीत मारवाह ने कहा कि विभाग के पास स्पास रेमेडीज लोदीमाजरा में नियम ताक पर रख फर्जी दवाएं बनाने की शिकायत आई थी। जांच पड़ताल के दौरान सैंपल एकत्रित किए हैं और रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। कंपनी निदेशकों ने ज्ञापन सौंप कार्रवाई को गलत बताया है जो सरकार के संज्ञान में है। हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।