फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दूषित पानी पीने से एक गांव के 40 लोग डायरिया की चपेट में

दूषित पानी पीने से एक गांव के 40 लोग डायरिया की चपेट में

Mon, 01 Jul 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। पलोग पंचायत के करीब 70 से ज्यादा परिवार डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इसका कारण क्षेत्र में पानी का दूषित होना बताया जा रहा है। इसका खुलासा मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पलोग के बाशिंदे इन दिनों डायरिया की चपेट में आ गए हैं। करीब 70 से ज्यादा परिवार इन दिनों दस्त और उल्टी के कारण बीमार हो रहे हैं।

पलोग गांव के लोगों का कहना है कि दूषित पानी के चलते हैं। उन्हें डायरिया जैसी बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जंगली जानवरों विशेषकर बंदरों को मारने की दवाई खिलाई जा रही है। इस कारण यह जानवर नालों के किनारे मर रहे हैं तथा पानी दूषित हो रहा है। इसी के चलते गांव के प्राकृतिक जल स्रोत, जोहड़ों में इन बंदरों को मरा हुआ देखा गया। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग की ओर से अर्की की मुख्य खड्ड से उन्हें पेयजल योजना के तहत पानी दिया जाता है।
विज्ञापन


क्षेत्र में बंदरों की संख्या ज्यादा रहती है। इस कारण पीने योग्य पानी दूषित हो रहा है। इसी के चलते सोमवार को आशा वर्कर उषा और गीता शर्मा ने हेल्थ वर्कर अरुणा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नाजुक देखते हुए बीएमओ अर्की से टीम भेजने को कहा। डॉक्टरों ने गांव में जाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसमें करीब 40 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए। डॉ. अशोक चौहान ने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह और दवाएं लोगों को दी। इस मौके पर चिकित्सा विभाग से चमन लाल शर्मा, अरुणा शर्मा, अश्वनी शर्मा, आरोग्य भारती के सदस्य प्रकाश चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed