{"_id":"5d1652818ebc3e3cec4fe12a","slug":"156174398112-solan-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार बाजार में खोदी सड़क एक साल बाद भी दुरुस्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार बाजार में खोदी सड़क एक साल बाद भी दुरुस्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र में आईपीएच विभाग लोगों की समस्या हल करने में नाकामयाब साबित हो रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सप्ताह भर से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कुनिहार बाजार में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को विभाग पक्का नहीं करवा रहा है। करीब एक साल पहले हाटकोट पंचायत में पेयजल समस्या को हल करने के लिए पाइप बिछाने के लिए मुख्य बाजार में सड़क को खोदा था। विभाग ने सड़क खोद कर मेन पाइप बिछा कर कछुआ चाल में लोगों को पानी के कनेक्शन देना शुरू कर दिए हैं।
प्रतिदिन सुबह से शाम तक हजारों ग्राहक खरीदारी करने कुनिहार पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों का आना-जाना भी इसी मार्ग से होता है लेकिन एक साल से व्यापारियों सहित ग्राहक स्कूली बच्चे और अन्य लोगों को इस रास्ते में धूल-मिट्टी और बरसात में कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग आईपीएच और पंचायत को कई बार समस्या बता चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ व्यापारियों ने पुराना बस अड्डे के पास अपने पैसे से कुछ दुकानों के आगे रास्ते को दुरुस्त करवाया है। व्यापारियों और लोगों में आईपीएच विभाग और पंचायत के खिलाफ रोष पनपता जा रहा है।
कारोबारियों को अधिक परेशानी
व्यापार मंडल कुनिहार के प्रधान सुमित मित्तल ने बताया कि आईपीएच विभाग की खुदाई को एक साल से अधिक समय हो गया है। सुबह से शाम तक यहां धूल-मिट्टी और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण व्यापारियों का सामान भी खराब हो रहा है। कई बार आईपीएच और पंचायत को मार्ग दुरुस्त करने के बारे में सूचित किया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या को हल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जल्द पक्का किया जाएगा मार्ग
आईपीएच विभाग सब डिवीजन सुबाथू के सहायक अभियंता मुनीष शर्मा ने बताया कि इस पाइप लाइन से कुछ वार्डों के लिए पाइप लाइन लिंक होने से काम रुका हुआ है। इस कारण मार्ग को दुरुस्त नहीं करवाया गया है। बताया कि विभाग बाजार में बिछाई पाइपलाइन को जल्द दुरुस्त करवाकर सड़क को पक्का कर देगा।