{"_id":"5d16527e8ebc3e3c9771ce58","slug":"156174397820-solan-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के रुके कार्यों को शुरू कर पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के रुके कार्यों को शुरू कर पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के फुटपाथ, वेंडर मार्केट समेत मुख्य पेयजल भंडार टैंकों की फेंसिंग कार्य के जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। ये निर्देश सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने दिए हैं। उन्होंने संबंधित सभी कार्यों को मौके पर जाकर जायजा भी लिया। वहीं रुके कार्यों को जल्द से शुरू कर पूरा करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने नगर परिषद सोलन में एक समीक्षा बैठक की गई।
उन्होंने अधिकारियों से रुके कार्यों को पूरा न होने पर भी चर्चा की है। इस अवसर पर विधायक ने मौके पर जाकर कुछ जगहों का दौरा भी किया सपरून में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही वेंडर मार्केट, चंबाघाट से सेंट ल्यूक्स तक तकरीबन 70 लाख की लागत से बनने वाले पैदल चलने के मार्ग का निरीक्षण किया। सोलन के टैंक रोड पर पानी के टैंक को ढकने के लिए पहले से जारी 40 लाख रुपये की राशि के बारे में अधिकारियों से जाना कि अभी तक टैंकों को ढकने का कार्य क्यों नहीं हुआ।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही पानी के इन टैंकों को ढका जाएगा। सोलन में नालों, एंबुलेंस रोड और अनेक कार्यों पर भी जानकारी ली गई। इन सभी कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा और कहा की विकास कार्यों में अगर धन की कमी है तो धन मुहैया करवाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पार्षद शकुंतला वर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, पार्षद पार्वती तंवर, उषा शर्मा, सावित्री संख्यान, कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद मौजूद रहे।