{"_id":"5d13af968ebc3e3ce319ed3c","slug":"1561571203911-solan-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन क्षेत्र में बसों की चेकिंग कर काटे 11 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन क्षेत्र में बसों की चेकिंग कर काटे 11 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की मुहिम तीसरे दिन भी जारी। बुधवार को विभाग ने 20 बसों की चेकिंग कर 11 बसों के चालान काटे। इनमें बस को तेज रफ्तार, म्यूजिक सिस्टम बजाने को लेकर चालन काटे गए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में हर वर्ष बसों सहित अन्य वाहनों में ओवरलोडिंग के कारण बड़े हादसे हो चुके है। प्रदेश भर में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन बस ऑपरेटर ओवरलोडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर यह मुहिम चलाई गई है। आरटीओ सोलन सुरेश कुमार ने बताया कि बसों में ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को बक्शा नहीं जाएगा।
उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों को बसों के अंदर और बाहर चालक और बस मालिक की फोटो सहित अन्य जानकारी प्रदर्शित करने के कार्य को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे बस के चालक की सारी जानकारी आरटीओ कार्यालय में जल्द जमा करवाएं।