फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चोरी के गाने नहीं, कड़ी मेहनत और जनता बनाती है कलाकार-कुलदीप शर्मा

चोरी के गाने नहीं, कड़ी मेहनत और जनता बनाती है कलाकार-कुलदीप शर्मा

Sat, 29 Dec 2018 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
चोरी के गाने नहीं, कड़ी मेहनत और जनता बनाती है कलाकार : कुलदीप शर्मा
विज्ञापन

लोक गायकी में मिल चुके हैं कई अवार्ड; उत्तराखंड के सीएम, पंजाब के गवर्नर से पा चुके हैं इनाम
डेढ़ दशक गायकी कर जनता के दिलों में बना चुके हैं कुलदीप अपनी जगह
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों और पंजाब के गवर्नर के हाथों एक दर्जन से अधिक अवार्ड हासिल कर चुके पहाड़ी नाटी रिमिक्स किंग और महासूवी बोली के मशहूर गायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि एक कलाकार को उसकी कड़ी मेहनत और जनता का प्यार कलाकार बनाती है। चोरी के गाने गाकर कोई कलाकार नहीं बनता। उन्होंने कहा कि उन्हें संगीत अपनी माता से विरासत में मिला और वर्ष 2002 से अपने कॅरिअर की शुरूआत कर डेढ़ दशक में लोगों का बहुत स्नेह मिला। कुलदीप ने कहा कि वह अब तक 13 अवार्ड पा चुके हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व पंजाब के गर्वनर से उन्हें पुरस्कार मिल चुका है। हिमाचल के सीएम के हाथों से कई समारोह में वह सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि धमाका-2018 को यू-ट्यूब पर 25 लाख से अधिक व रूमतिये जैसी एलबम को डेढ करोड़ दर्शकों ने सराहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गीतों को बॉलीवुड तक की फिल्मों में गाया जाने लगा है जिसमें उनका ही एक गीत बांठण चली जातरे जातरे शामिल है। यह बात उन्होंने नालागढ़ में एक उद्योग के सालाना समारोह में अपनी प्रस्तुति के बाद अमर उजाला से कही। हिट गानों के जल्द लोगों को देखने को मिलेंगे वीडियो100 से अधिक एलबमों व इससे भी अधिक सुपरहिट गीत देने वाले पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि उनके जो गाने बहुत मशहूर हुए है और उनका अभी तक वीडियो नहीं आया है, वह जल्द ही जनता को देखने के लिए मुहैया होगा। कुलदीप शर्मा ने कहा कि जल्द ही कई नए गीतों को वह जनता के लिए लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचली संस्कृति को सहेजने के लिए बहुत प्रयत्न किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार हिमाचली संस्कृति को प्रोमोट करने के लिए फिल्म सिटी का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed