{"_id":"5c0ea466bdec2241a8749fe6","slug":"151544463462-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर को कूड़ामुक्त बनाएगी नगरपरिषद, शहरवासियों को चुकाने होंगे 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर को कूड़ामुक्त बनाएगी नगरपरिषद, शहरवासियों को चुकाने होंगे 50 रुपये
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। अब सोलन शहर के बाशिंदों को कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए जेब ढीली करनी होगी। शहर को कूड़ा और प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम नगर परिषद ने शुरू कर दी है। आम शहरवासियों के सहयोग से यह मुहिम सिरे चढ़ेगी। इसमें घर से कूड़ा उठाने के एवज में लोगों को 50 रुपये या इससे अधिक का भुगतान हर महीने करना होगा। शहरवासियों को गीला और सूखा दोनों कूड़े अलग-अलग से छांटने होंगे। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी दोनों कूड़े एक साथ नहीं लेंगे। इसके लिए उन्हें दो अलग-अलग कूड़ेदान दिए जाएंगे। नगर परिषद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली पर शहर भर में काम करने जा रही है। इसे लेकर नगर परिषद ने रणनीति बनाई है। इस योजना के तहत शहर को पूरी तरह से कूड़ेदान मुक्त कर दिया जाएगा और शहर में संदिग्ध जगहों पर नगर परिषद सीसीटीवी लगाएगी। इन कैमरों की मदद से कूड़े को खुले में फेंकने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। जो लोग खुले में कूड़ा फेंकते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों पर 500 रुपये से दस हजार तक का जुर्माना किया जा सकता है। नगर परिषद इस कूड़े को सलोगड़ा में बने कूड़ा संयंत्र में खत्म करेगी। फिलहाल, सोलन शहर का कूड़ा शिमला भेजा जा रहा है। नगर परिषद योजना को जनवरी से शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए बाकायदा सभी पार्षदों को बता दिया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाले हाउस में योजना को पारित कर इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
खुले में कूड़ा फेंका तो होगा जुर्माना : ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी नारायण चौहान ने बताया कि शहर को पूरी तरह से कूड़ेदान मुक्त बनाने का संकल्प नगर परिषद ने लिया है। इसके लिए घर से कूड़ा उठाने की योजना पर जोर दिया जाएगा। घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग लिया जाएगा। उसके बाद उसे ठिकाने लगाया जाएगा। खुले में कोई कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जुर्माना 500 रुपये से 10 हजार रुपये तक हो सकता है। सीसीटीवी से खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
होटल, सब्जी कारोबारियों को खुद ठिकाने लगाना होगा कूड़ा
नगर परिषद होटल मालिकों, होटल कारोबारियों और सब्जी विक्रेताओं को अपना 100 किलोग्राम से अधिक कूड़ा खुद ठिकाने लगाना होगा। नगर परिषद उनका कूड़ा नहीं उठाएगी। होटल और सब्जी मंडी प्रबंधन को इसके लिए कूड़ा संयंत्र लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि होटल कारोबारी भी रात के अंधेरे में कूड़ा ठिकाने लगाते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद भर्ती करेगी 100 सफाई कर्मचारी
नगर परिषद योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शहरी आजीविका केंद्र के तहत 100 कर्मचारियों को भर्ती करने जा रही है। इसमें से करीब 50 कर्मचारी अभी नगर परिषद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अन्य 50 कर्मचारी जल्द ही अनुबंध पर रखे जाएंगे। इन कर्मचारियों को 8500 रुपये मासिक वेतन की अदायगी होगी।