{"_id":"5bd6ef63bdec222f4e26731a","slug":"151540812643-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने लिया छठे जनमंच की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने लिया छठे जनमंच की तैयारियों का जायजा
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। हाटकोट पंचायत में चार नवंबर को होने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने सोमवार को जायजा लिया। उन्होंने कुनिहार के कोठी, हाटकोट, बनोह, खरड़हट्टी, सानन, डुमेहर, देवरा, बातल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। इसमें उन्होंने विद्युत और पेयजल सहित अन्य इंतजामों को लेकर भी निर्देश जारी किए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि जनजातीय विकास और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सहित शत-प्रतिशत मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड, गृहणी स्वास्थ्य योजना के तहत पात्र व्यक्ति आवेदन, बेटी अनमोल योजना, डिजिटल राशन कार्ड, जैविक खेती अपनाने बारे, स्वछता अभियान, आधार कार्ड में किसी भी तरह की दरूस्ती करवाने सहित अन्य कार्य का लाभ मिलेगा। इस शिविर से लाभान्वित होने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को 31 अक्तूबर तक अपने क्षेत्र के लोगों की सभी समस्याओं को दर्ज कर इसे ऑनलाइन भी भेज सकते हैं। एसडीएम अर्की छवि नांटा, डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग चरणजीत शर्मा, ग्राम पंचायत हाटकोट की प्रधान सुनीता ठाकुर, उपप्रधान राजेश शर्मा, कुनिहार पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर, कोठी पंचायत प्रधान प्रेम चंद, देवरा पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, हंसराज ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन