फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एंट्री टैक्स पर बिफरे मालवाहक वाहन धारक

एंट्री टैक्स पर बिफरे मालवाहक वाहन धारक

Wed, 14 Feb 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
एंट्री टैक्स पर बिफरे मालवाहक वाहन धारक
ड्रमंडगंज में जाम में फंसे ट्रक
लोदीमाजरा (सोलन)। एंट्री फीस के विरोध में मालवाहक वाहन ऑपरेटर यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है। यहां करीब पंद्रह हजार मालवाहक वाहन सामान ढुलाई के कार्य में लगे हैं। बीबीएन से हर रोज अरबों रुपये का सामान वाहनों के जरिये बाहर ले जाया या यहां लाया जाता है। यूनियन फीस के विरोध में 16 फरवरी को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में बीबीएन की छोटी और बड़ी करीब आधा दर्जन यूनियनों के 20-20 वाहन शामिल होंगे। रोष रैली के माध्यम से सरकार को सीधी चेतावनी देने का प्रयास किया जाएगा। बुधवार को लोदीमाजरा में व्हीकल यूनियन बद्दी और समाज सुधार तालमेल कमेटी ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति भी तय कर ली है।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि रैली से आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। लेकिन सरकार यदि इस चेतावनी के बाद भी कोई ठोस फैसला नहीं लेती है तो यूनियन मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी और फिर कोर्ट का सहारा लिया तथा हड़ताल जैसे विकल्पों पर विचार करेगी। बीबीएन में करीब दस हजार ट्रक और पांच हजार छोटे मालवाहक वाहन तथा तिपहिया वाहन हैं। इन्हें लगभग रोजाना बैरियर पार करने के एवज में 40 से 200 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष चरणदास ने बताया कि जब भी कोई वाहन खरीदा जाता है तो ट्रक या दूसरे मालवाहक वाहनों से हर साल टोकन टैक्स वसूला जाता है। निजी वाहन खरीदने पर एक मुश्त 15 साल के लिए टोकन टैक्स ले लिया जाता है। ऐसे में टैक्स चुकाने के बावजूद दोबारा एंट्री टैक्स के नाम पर सरकार उनसे टैक्स की वसूली कर रही है। इसका असर मालवाहक वाहन चालकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जगदीश चंद, चरणदास, महादेव, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


50 मीटर की दूरी के चुकाने पड़ रहे 40 रुपये
कमेटी अध्यक्ष चरण दास ने बताया कि बद्दी बैरियर से सनसिटी तक की दूरी करीब 50 मीटर है। रोजाना यहां छोटे मालवाहक वाहनों के कई चक्कर लगते हैं। इन्हें हर चक्कर के 40 रुपये अदा करने पड़ते हैं। महज 50 मीटर की दूरी तय करने के लिए यह भुगतान रोजाना करना पड़ता है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसे ही ट्रक या दूसरे मालवाहक वाहनों के साथ भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से दो बजे तक बंद रहेंगे यूनियन दफ्तर
व्हीक्ल यूनियन बद्दी एवं समाज सुधार तालमेल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए चरण दास ने बताया कि रोष रैली 16 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मालपुर से शुरू होकर टोल बैरियर होते हुए बीबीएनडीए के कार्यालय तक खत्म होगी। इस दिन सभी यूनियनों के कार्यालय 10 से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इनके सभी वाहनों को अपने ही घर में आने के लिए टोल टैक्स एंट्री टैक्स देना पड़ रहा है। इसे लेकर कई बार सरकार को भी पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed