{"_id":"5a6dc3634f1c1b93268b6de9","slug":"151517142883-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई योजना का होगा नवीनीकरण, डॉक्टरों की कमी को दूर करेंगे : डॉ. सैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई योजना का होगा नवीनीकरण, डॉक्टरों की कमी को दूर करेंगे : डॉ. सैजल
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
जाडली, जाबल झमरोट और पट्टाबरौरी पंचायतों का किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने विधानसभा क्षेत्र कसौली की जाडली, जाबल झमरोट और पट्टाबरौरी पंचायतों का दौरा किया। पट्टाबरौरी में सैजल का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का हार पहनाया।
पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल ने पट्टाबरौरी में सिंचाई योजना, पटवार सर्कल खोलने व सीवरेज के लिए योजना सहित कई मांगें रखीं। सैजल ने कहा कि मंत्रिमंडल में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। बिना किसी भेदभाव के लोक हित कार्य करेंगे व जनसेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कैबिनेट में पहला निर्णय वृद्धावस्था पेंशन की उम्र को 80 वर्ष से घटा कर 70 वर्ष करना रहा है। पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल ने सिंचाई योजना का नवीनीकरण, डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं रामेश्वर शर्मा, संजीव कश्यप प्रदेश महामंत्री भाजपा, बदरमोहन मेहता, जोगिंद्र शर्मा, सेवंत कौशल, डॉ. किरपा राम, श्रीराम कौशल, राम चंद, अमर दास, जगदीश, बिशन दास, सुख राम, हंसराज, अमर सिंह परिहार, नेक राम, मोहन लाल भारद्वाज, शीश पाल, डीडी कश्यप, जगदेव गर्ग, केशवा राम, अजीत कुमार सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, डॉ. प्रियंका चंद्रा खंड विकास अधिकारी सोलन विकास खंड, गुलाम मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन