फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एतिहासिक चौक पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

एतिहासिक चौक पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

Sun, 10 Dec 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
एतिहासिक चौक पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा, देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इन शब्दों को आजाद भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। देश को आजाद करवाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी के बलिदान का कर्ज चुकाया नहीं जा सकता। वही देश को आजाद करवाने में सुबाथू के क्रांतिकारी राम प्रसाद बैरागी ने भी सन 1857 में कसौली के क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ जंग में हिस्सा लिया था।

इतिहास के पन्नों को पलट कर देखा जाए तो क्रांतिकारी राम प्रसाद बैरागी को अंग्रेजी हुकूमत ने अंबाला में फांसी पर लटका दिया था। दोनों देश भक्तों की कुर्बानी का संक्षिप्त इतिहास जल्द ही छावनी परिषद सुबाथू के एतिहासिक चैक बाजार में आने वाली युवा पीढ़ी के लिए सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। विदित रहे की लंबे समय से स्थानीय लोग सुबाथू के चौक बाजार का जीर्णोद्धार और क्रांतिकारी राम प्रसाद बैरागी की प्रतिमा लगाने की मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन क्रांतिकारी की कोई भी तस्वीर न मिलने के कारण सौंदर्यीकरण का कार्य अटका रहा। अब जल्द ही छावनी परिषद सुबाथू के चौक बाजार में देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाकर क्रांतिकारी राम प्रसाद बैरागी का संक्षिप्त इतिहास सुनहरे अक्षरों से लिखने जा रही है। छावनी परिषद की सीईओ तनु जैन ने बताया की क्रांतिकारी राम प्रसाद बैरागी की कोई भी तस्वीर नहीं मिली है। लेकिन चौक जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने के लिए जल्द ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और क्रांतिकारी बैरागी का प्राप्त इतिहास लिखने के लिए विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed