{"_id":"65844db629b51bc7d2020bc8","slug":"15-year-old-teenager-missing-from-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1041-13085-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर
Thu, 21 Dec 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
युवक के चाचा ने बद्दी थाने में की गुमशुदा की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के वार्ड तीन के सराज माजरा से एक 15 साल का किशोर लापता हो गया है। उसके चाचा रिजवान ने भतीजे की गुमशुदगी की रिपोर्ट बद्दी थाने में की है। रिजवान ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भतीजा अरमान 17 दिसंबर को उसकी वार्ड नंबर एक स्थित हेयर कटिंग की दुकान से बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अरमान यूपी के मुज्जफरनगर के गुलफ फराज का बेटा है। अपने चाचा के साथ हेयर कटिंग का काम सीखता था। वह पिछले काफी समय से चाचा के ही साथ रहता था। बताया गया कि 17 दिसंबर को वह बद्दी के वार्ड दो स्थित शिव मंदिर के साथ लगती दुकान पर देखा गया उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट आई है। जिसके लिए सभी थाने व चौकी में इस बारे में सूचित करा दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर उसे भी खोज रही है।