फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 found corona positive from antigen testing in Solan

डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएसआई समेत 15 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 15 Sep 2020 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को यहां अस्पताल में लगाई एंटीजेन टेस्टिंग मशीन में 93 कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत 15 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। अस्पताल प्रबंधन ने पूरे अस्पताल को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एहतियात बरतते हुए अब हर घंटे बाद अस्पताल को सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मशीन में उन लोगों के सैंपल चेक किए जो अस्पताल और पुलिस प्रशासन या फ्रंटलाइन वर्कर हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में अस्पताल के एक सर्जन पॉजिटिव आए हैं। साथ ही एक फार्मासिस्ट और पुलिस थाना सोलन से एएसआई पॉजिटिव निकले हैं। अस्पताल में पॉजिटिव आई महिला फार्मासिस्ट अपने परिवार के चारों सदस्यों के साथ संक्रमित निकली हैं।
विज्ञापन

सीनियर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुमित सूद ने बताया कि सोमवार को 93 लोगों के सैंपल जांचे थे जिनमें 15 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। इनमें कुछ लोग फ्रंटलाइन वर्कर हैं। अस्पताल को फिलहाल सील नहीं किया जाएगा। अस्पताल को हर घंटे डिसइन्फेक्ट किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल का लेबर रूम और चाइल्ड वार्ड 16 सितंबर तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed