{"_id":"5932e9a64f1c1b465a8b4579","slug":"14965088495-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब सोलन ने माल रोड पर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब सोलन ने माल रोड पर की सफाई
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। रोटरी क्लब सोलन और चंडीगढ़ मिड टाउन द्वारा सफाई अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर चंडीगढ़ स्कूल से आए बच्चो ने माल रोड सोलन की सफाई कर लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ भारत अभियान के तहत जागरूक किया। क्लब के सलिल चोपड़ा ने बताया की अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी सोच बदलनी होगी। हर किसी को शौचालय का प्रयोग करना होगा। शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। लेकिन उससे बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है सहयोग करने की। जरासा नजरिया बदलिए तो कठिनाइयां दूर होंगी और अपना शहर भी स्वच्छता की दौड़ में शामिल हो जाएगा। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं झाड़ू उठाई और देश भर में स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आंदोलन बनाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न किसी और को फैलाने देनी चाहिए।
भावना ठाकुर
विज्ञापन
भावना ठाकुर