{"_id":"5c9a380cbdec221450545a4e","slug":"141553610764-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में जमा करवाएं बिजली बिल वरना कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में जमा करवाएं बिजली बिल वरना कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत बोर्ड ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसके तहत उपभोक्ताओं को अब आखिरी चेतावनी जारी करते हुए 28 मार्च तक बिल जमा करवाने का समय दिया गया है। इसके बाद बोर्ड स्थायी रूप से बिजली कनेक्शन काट देगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड बाकायदा मुनियादी भी करवा रहा है।
विद्युत बोर्ड के मुताबिक जो उपभोक्ता अपने बिजली बिल 28 मार्च तक जमा नहीं करवाते हैं तो ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। विद्युत उपमंडल नालागढ़-1 के तहत ऐसे 1349 उपभोक्ताओं को पहले ही सूचीबद्ध करके नोटिस थमाए जा चुके हैं, जिनसे बिजली बिल के रूप में बोर्ड द्वारा 34.65 लाख रुपये की अदायगी लेनी है। इनमें से कई उपभोक्ताओं ने तो अपने बिल जमा करवा दिए हैं, लेकिन कई उपभोक्ता अभी तक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बिजली बिलों की अदायगी नहीं की है। विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत नालागढ़ सहित राजपुरा व मंझौली के उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड ने यह पैसे लेने हैं। इन उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग ने 1000 से 50 हजार रुपये के बिलों की अदायगी लेनी है।
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अंतर्गत सब डिविजन नालागढ़-1 और 2 आते हैं, जिसके तहत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें 37 हजार घरेलू और 5 हजार कमर्शियल हैं। इसके अलावा कृषि व उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली के कनेक्शन हैं। कमर्शियल उपभोक्ताओं में दुकानदार व अन्य कारोबारी शामिल हैं। नालागढ़ शहर सहित राजपुरा व मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1349 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है। बताया जाता है कि एक बार जब कनेक्शन कट जाता है तो उपभोक्ता को बिजली के लिए बिल की अदायगी तो करनी ही पड़ती है, लेकिन साथ ही उसे रि-कनेक्शन फीस भी भरनी पड़ती है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग नालागढ़ के एसडीओ बाबूराज ठाकुर ने ऐसे उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने बिजली बिल 28 मार्च से पहले जमा करवा दें अन्यथा डिफॉल्टर उपभोक्ताओं का कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिया जाएगा। वहीं इश्तहार में उनका नाम प्रकाशित किया जाएगा। इसलिए समय रहते बिजली बिल जमा करवा दें।