{"_id":"5c961fe7bdec2214254466dd","slug":"141553342439-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्कड़ बाजार में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्कड़ बाजार में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्कड़ बाजार में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
शहीद कैप्टन संजय चौहान की माता निर्मल चौहान ने किया प्रतिमा का अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। लक्कड़ बाजार एसोसिएशन ने शहीदी दिवस पर लक्कड़ बाजार में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मूर्ति का अनावरण जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए कैप्टन संजय चौहान की माता निर्मल चौहान ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में लक्कड़ बाजार के व्यापारी उपस्थित रहे। लक्कड़ बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि भगत सिंह के शहीदी दिवस पर लक्कड़ बाजार में उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की स्मृति को लोगों के बीच कायम रखने और भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के मकसद से लक्कड़ बाजार में यह मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को लक्कड़ बाजार के जसवंत सिंह और मोहनलाल ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और देश हित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर देवकीनंदन गुप्ता, जगमोहन मल्होत्रा, लाला बंसी, प्रदीप, नीरज गुप्ता, मुरली प्रसाद, प्रमोद गर्ग, अंकुश, राहुल, सौरभ, अनवर, दीपक वर्मा, विक्रम, रजनीश डोगरा, अंकुश, पार्षद मुकेश वर्मा, प्रदीप इंगरवेर अंजुल, संजय, देवेंद्र विग, अशोक बट्टू बलदेव, बीडी शर्मा, देश राज शर्मा, दीपक, कर्म चंद खोलिया उपस्थित रहे।