फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   गणपति बप्पा मौरेया, अगले बरस तू जल्दी आ

गणपति बप्पा मौरेया, अगले बरस तू जल्दी आ

Sun, 23 Sep 2018 05:04 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन

नालागढ़ में गणपति विसर्जन पर निकली भव्य झांकी, भजनों पर थिरके श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। 10 दिनों तक चले गणपति उत्सव में गणेश विसर्जन से पहले गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के स्वर गुंजायमान हो उठे। गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के तहत रविवार को लोगों ने गणेश जी की मूर्तियों को पूजा-अर्चना के बाद जल में प्रवाहित किया।

नालागढ़ शहर में गणपति विसर्जन को लेकर झांकियां निकाली गईं। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नालागढ़ शहर के राजेश रामा ने अपने घर में पांच फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की थी जिसे विसर्जित करने से पहले चुहूवाल मंदिर में जागरण किया गया। इसमें गायक हर्ष नालागढ़ वाला ने भगवान गणेश की स्तुति का गायन किया। उसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। नालागढ़ के पंजाब सीमा से लगते रोपड़ की नहर में जाकर श्रद्धालुओं ने गणेश की की मूर्तियां विसर्जित कीं। प्रदेश को 2003 में मिले पैकेज के बाद यहां स्थापित उद्योगों में प्रवासी कामगारों ने भी रोजगार के लिए दस्तक दी है जो हर पर्व को अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं। हालांकि, प्रवासियों की इस क्षेत्र के आने से उनकी संस्कृति और पर्वों को देखने की यहां झलक मिलती है। 10 दिन पहले शुरू गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर प्रवासी कामगारों में भारी उत्साह रहा। लोगों ने अपने-अपने घरों में गणपति स्थापित किए। स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों में गणेश स्थापित किए और उनका विसर्जन किया। राजेश रामा ने कहा कि वह पिछले 14 सालों से मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कीर्तन किया गया और मूर्ति के विसर्जन कार्यक्रम पर भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, पूर्व नप अध्यक्ष महेश गौतम, समाजसेवी बलराम मल्होत्रा, इजिंद्र सिंह, चंद्रशेखर प्रिंस, प्रवीण विनायक, अमरिंद्र गोल्डी, हरमिंदर जैन, पुनीत शर्मा, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, शशि कौशल, लक्की पाठक, पूर्व पार्षद सुजाता मढ़िया, विवेक मल्होत्रा, पवन मढ़िया, दीपक पुरी, डॉ. देवेंद्र खुल्लर, प्रभा, निशा, प्रिया, अमीता, अंजलि, रश्मि, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed