{"_id":"5b40b42a4f1c1b02278b4f01","slug":"141530967082-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण के काम रूकने पर तलख हुई परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण के काम रूकने पर तलख हुई परिषद
Updated Sat, 07 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण रुकने पर नप तलख
नालाबढ़ नप ने ठेकेदार को नोटिस भेज मांगा जवाब, पिल्लर खड़े करने तक सिमटा काम
मई 2016 में किया गया था शिलान्यास, 2017 में शुरू हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ ने शहर में बनाए जा रहे शॉपिंग कांपलेक्स का काम कछुआ गति से करने पर ठेकेदार को नोटिस देकर जवाब तलबी की है। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के कार्य में देरी को लेकर परिषद ने ठेकेदार को आड़े हाथों लिया है। ठेकेदार की ओर से काम रोकने पर परिषद तलख हो गई है। इस कांपलेक्स का 25 मई 2016 को शिलान्यास होने के बाद मई 2017 में शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण शुरू करवाया गया। एक साल से अधिक का समय बीतने के बावजूद सिर्फ पिल्लरों के सरिये तक ही काम सिमट गया जबकि परिषद ने इसके निर्माण के लिए एक साल का समय रखा था। परिषद इस कांपलेक्स के दो मंजिला भवन में 65 दुकानों का निर्माण करने जा रही है जिससे शहर के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मिल सके। वहीं परिषद की भी आय में इजाफा होगा। परिषद ने बीते दिनों इस कार्य को युद्धस्तर पर करवाने के ठेकेदार को निर्देश दिए थे लेकिन कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
नगर परिषद ने 11 साल पहले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। करीब छह साल पहले पुराने थाने के भवन को तोड़कर यहां जगह समतल की गई। लेकिन, इसके निर्माण की एक भी ईंट नहीं लग सकी।
नगर परिषद के जेई शरीफ मोहम्मद ने कहा कि शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण कार्य में देरी को लेकर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। संबंधित ठेकेदार से इसका जवाब मांगा है।