{"_id":"5b3ba2b44f1c1b89288b4641","slug":"141530634932-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल बेसेड कोर्सों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल बेसेड कोर्सों के लिए मांगे आवेदन
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ महाविद्यालय में कौशल आधारित कोर्स डिप्लोमा इन हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिला लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकता है, जबकि 16 जुलाई को एंट्रेंस एग्जाम होगा। मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा जबकि एचपीयू की रोस्टर प्रणाली भी लागू रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 20 जुलाई तक फीस भरनी होगी और 21 जुलाई से नियमित रूप से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। कम्यूनिटी कॉलेज में 50 सीटें है, लेकिन इस बार 20 सीटें मैनेजमेंट कोटे की भी रखी गई हैं। केंद्र सरकार की कम्यूनिटी कॉलेज योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ कॉलेज में हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म का कोर्स चल रहा है। इस कोर्स के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी परंपरागत शिक्षा व जल्दी रोजगार पाने के लिए इसकी पढ़ाई करने के आदेवन कर सकते हैं। कम्यूनिटी कॉलेज के नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार कम से कम जमा दो पास होना चाहिए और इस कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। यह कोर्स अभ्यर्थियों की पर्सनल डेवलपमेंट करवाएगा, वहीं पर्यटन एवं होटल व्यवसाय में रोजगार भी मुहैया करवाता है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से वर्ष 2014 में नालागढ़ कॉलेज में यह कोर्स चल रहा है और वर्तमान में इस कोर्स के सर्टिफिकेट व अन्य कोर्सों के कई बैच पासआउट हो चुके हैं और 150 अभ्यर्थियों ने यहां से शिक्षा ग्रहण कर रोजगार भी पा लिया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से वर्ष 2014 में नालागढ़ कॉलेज में यह कोर्स चल रहा है और वर्तमान में इस कोर्स के सर्टिफिकेट व अन्य कोर्सों के कई बैच पासआउट हो चुके हैं और 150 अभ्यर्थियों ने यहां से शिक्षा ग्रहण कर रोजगार भी पा लिया है।
विज्ञापन