{"_id":"5acf74134f1c1b5f3e8b4bb1","slug":"141523545107-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर हादसे में जान गंवा चुके मासूम बच्चों को सोलन ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर हादसे में जान गंवा चुके मासूम बच्चों को सोलन ने दी श्रद्धांजलि
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
कैंडल जला कर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
माल रोड पर पंजाबी महासभा की ओर से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नूरपुर हादसे के मृतक बच्चों को की आत्मा की शांति के लिए शहरवासियों ने फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर मृतक बच्चों के लिए प्रार्थना की। वहीं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। उन्होंने कामना की कि इस तरह का दिल दहला देने वाला हादसा हिमाचल में दोबारा न हो। इस मौके पर मृतकों के परिजनों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि दु:ख की इस घड़ी में सारा प्रदेश उनके साथ है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नूरपुर हादसा बेहद भयानक और मन को कचोटने वाला है। इसमें मासूम बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया है। इस घटना से न केवल उनके परिवार को दु:ख पहुंचा बल्कि उनके दु:ख में समूचा हिमाचल डूबा हुआ है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने के लिए शहरवासी एकत्रित हुए।
विज्ञापन